फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट में 19 पेड़ों को नष्ट करने पर भारतीय पायलटों के खिलाफ एफआईआर

Sat, 09 Mar 2019 06:35 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिराज-2000 लड़ाकू विमान
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बालाकोट में बमबारी और 19 पेड़ों को नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना के अज्ञात पायलटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक्सप्रेस न्यूज की खबर के मुताबिक शुक्रवार को वन विभाग द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में 26 मार्च को भारतीय वायुसेना द्वारा जल्दबाजी में गिराए गए पेलोड से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों का विवरण भी दिया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान जल्द ही भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। पाक ने भारत पर ‘पर्यावरणीय आतंकवाद’ का आरोप लगाया है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री मलिक अमीन असलम ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने बालाकोट के जाबा टॉप के पर्वतीय क्षेत्र पर बमबारी की थी। विमानों ने आरक्षित श्रेणी में आने वाले वन क्षेत्र को निशाना बनाया। सरकार इससे हुए नुकसान और इसके प्रभाव का आकलन कर रही है। यह संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर शिकायत का आधार बनेगा। 

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि बालाकोट में जो कुछ हुआ, वह पर्यावरणीय आतंकवाद है। विमानों की बमबारी में दर्जनों चीड़ के पेड़ गिर चुके हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि पर्यावरण को सैन्य जरूरतों के लिए नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र आमसभा के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय वायुसेना की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें