पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान पर अश्लीलता का आरोप लगाकर नेशनल असेंबली से इस्तीफा देने वाली आयशा गुलालई पर पार्टी नेता फवाद चौधरी ने जवाबी हमला बोला है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चौधरी ने कहा कि 'इमरान को चरित्रहीन कहकर उन्होंने गलत किया जबकि उनकी खुद की बहन स्क्वॉश प्लेयर हैं और वह शार्ट्स पहनकर खेलती हैं।'
उन्होंने कहा 'आयशा ने कहा कि इमरान लंदन का कल्चर पाकिस्तान में लाना चाहते हैं, लेकिन उनकी खुद की बहन शार्ट्स पहनकर खेलती हैं।'
वहीं चौधरी के इस जवाब पर पलटवार करते हुए आयशा ने ट्वीट कर विरोध जताते हुए कहा 'मेरी बहन को इस पूरे मामले में शर्म करने पर आपको शर्म आनी चाहिए फवाद, वह पाकिस्तान की शीर्ष खिलाड़ी हैं और उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।'
गौरतलब है कि आयशा ने इमरान पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।
आयशा ने प्रेस कॉन्फेंस में आरोप लगाया कि पीटीआई से जुड़ी महिला नेताओं की इज्जत खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने इमरान पर पार्टी की महिला नेताओं के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। वहीं, पीटीआई ने आयशा के आरोपों को बेबुनियाद बताया।