फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बैठकर करवाता रहूंगा इंडियन आर्मी पर हमले, मरते दम तक कश्मीर के लिए लड़ूंगा: सलाहुद्दीन

Mon, 03 Jul 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने ये कबूला है कि भारत में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ है। पाकिस्तान में छुपे सलाहुद्दीन ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में ये बात कही बोली है।
विज्ञापन


सलाहुद्दीन ने साफ तौर पर भारतीय सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही है। उसका कहना है कि कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ उसकी कोशिश रुकेंगी नहीं। साथ ही उसने इशारा दिया है कि वो कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। इस बीच सलाहुद्दीन ने आतंकी बुरहान वानी की मौत का भी जिक्र किया।

सलाहुद्दीन का बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। ट्रंप और पीएम मोदी की नजदीकी और अमेरिका द्वारा सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका पर कश्मीर मामले को लेकर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का भी आरोप लगाया। वहीं अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है। अमेरिका जहां आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के मूड में तो है ही साथ ही उसने दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करने के लिए बातचीत का भी पक्षधर है।
  Hizb-ul-Mujahideen chief Syed Salahuddin admits on a Pakistan TV channel to carrying out terror attacks in India (file pic) pic.twitter.com/YHLuX5WyBq — ANI (@ANI_news) July 3, 2017
दरअसल, अमेरिका के बैन के बाद ये साफ हो गया है कि सलाहुद्दीन पर इसके बाद और शिकंजा कसता दिख रहा है। बैन के बाद अब अमेरिकी लोगों का सलाहुद्दीन के साथ किसी तरह का वित्तीय लेनदेन करना बंद हो जाएगा। साथ ही उसकी अमेरिका में सभी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें