पाकिस्तान के नए सेनाध्यक्ष ने कार्यभार संभाल लिया है। पाकिस्तानी सेना को कट्टरपंथ को भारत से भी ज्यादा बड़ा खतरा मानने वाले ले.जनरल कमर जावेद बाजवा के रूप में 16वें सेना प्रमुख मिल गए हैं। उन्होंने जनरल राहिल शरीफ की जगह ली है। जनरल राहिल 29 नवंबर को रिटायर हो गए हैं। ले.जनरल कमर जावेद बाजवा को चार वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में से चुना गया है। आइए जानते हैं क्या हैं ले.जनरल कमर जावेद बाजवा के सामने चुनौतियां।
पाकिस्तान के पास दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना है जिसमे 5 से 6 लाख के बीच सैनिक हैं।
जनरल बाजवा उसी बलोच रेजिमेंट से आते हैं जिसने पाकिस्तान को तीन सेना प्रमुख पहले दिए हैं। इनमें यायहा खान, जनरल असलम बेग,जनरल कयानी शामिल रहे हैं।
इस वक्त वह इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग ऐंड एवेल्यूएशन (GHQ) तौर पर पदस्थ हैं।
जनरल बाजवा की कश्मीर और उत्तरी क्षेत्र में काफी दिलचस्पी रही है। हालांकि वे ये जरूर कहते हैं कि कट्टरपंथी पाकिस्तान के लिए भारत से बड़ा खतरा है।
जनरल बाजवा ने संयुक्त राष्ट्र के कांगों मिशन में ब्रिगेड कमांडर के तौर पर काम कर चुके हैं।