फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में मशहूर सिख नेता की गोली मारकर हत्या

Wed, 30 May 2018 06:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर में मंगलवार को मशहूर सिख नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि 52 वर्षीय चरणजीत सिंह को खैबर पख्तूनख्वा में शहर के बाहरी क्षेत्र स्कीम चौक एरिया में उनके दुकान में गोली मारी गई।

विज्ञापन


एसपी सद्दार शौकत खान के कहा, ‘एक हमलावर ने चरणजीत सिंह को उनकी दुकान में गोली मारी और इसके बाद भाग गया। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।’ खान ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वारदात नियोजित हत्या थी या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ऐसा किया गया। 

मृतक पेशावर में रहते थे लेकिन उनका परिवार कुर्रम एजेंसी से संबंधित था। सिंह की हत्या के बाद अल्पसंख्यक समुदायों में भय का माहौल है। पिछले कुछ समय में कई हिस्सों में सिखों की हत्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें