पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। चुनाव आयोग ने अवमानना मामले में इमरान खान को 25 सितम्बर को आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।
पढ़ें: पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम
अदालत ने यह आदेश पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्य और बागी नेता अकबर एस बाबर की याचिका पर दिया। यह आदेश कोर्ट की अवमानना मामले पर दिया गया। वहीं इमरान के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान इमरान पाकिस्तान में नहीं थे, वह देश से बाहर थे। वकील ने कहा कि इमरान कोर्ट का सम्मान करते हैं और जब भी उन्हें बुलाया जायेगा वह हाजिर हो जाएंगे।
वहीं कोर्ट में विपक्षी वकील ने कहा कि इमरान ने आयोग के आदेश का उल्लंघन किया। अगर उनमें आयोग के प्रति सम्मान होता तो वह उपस्थित होते। उन्होंने आयोग से नियमित कार्यवाही को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। आयोग ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए इमरान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया और 25 सितंबर को आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया।
पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था लादेन, घर में मिला था पोर्न मूवी का जखीरा
आपको बता दें कि इमरान खान ने चुनाव आयोग के अवमानना नोटिस को चुनौती थी जिसके बाद आयोग ने स्पष्ट किया था कि उसे कानूनी नोटिस भेजने का अधिकार है। आयोग ने पिछली नोटिस का जवाब नहीं देने पर इमरान को दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था।