फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान में तैनात होंगे चीनी नौसैनिक जहाज : पाक नौसेना अधिकारी

Sat, 26 Nov 2016 07:46 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images file
विज्ञापन
पाकिस्तान नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि चीन 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत व्यापार मार्ग की सुरक्षा के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्वादर बंदरगाह पर पाकिस्तानी नौसेना के साथ अपना नौसैनिक जहाज तैनात करेगा। 
विज्ञापन


बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर बंदरगाह पर चीनी जंगी जहाजों की तैनाती भारत और अमेरिका के लिए एक अलार्म जैसा है। 

चीन और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संपर्कों को सुधारने के लिए इस समय शिनजिआंग के साथ अरब सागर पर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने के लिए तकरीबन 3000 किलोमीटर लंबा आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। इस कदम से चीन के लिए तेल परिवहन के लिए एक नया और सस्ता मालवाहक मार्ग खुल जाएगा। इससे पश्चिम एशिया और अफ्रीका में चीनी सामानों का निर्यात आसान और सस्ता हो जाएगा।

नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर एक अधिकारी के हवाले से एक अखबार ने लिखा, ‘चीन सीपीईसी के तहत बंदरगाह और व्यापार की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सेना की मदद से अपना नौसैनिक जहाज भी इस बंदरगाह पर तैनात करेगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें