फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में चीनी नागरिक की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 06 Feb 2018 03:25 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में शिपिंग कंपनी में कार्यरत प्रबंधन निदेशक चीनी नागरिक की सोमवार को हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया। 46 वर्षीय पीड़ित चेन झु को उनकी कार में गोली मारी गई। 

विज्ञापन


यह वारदात उस समय हुई जब कराची के क्लिफ्टन क्षेत्र में वह एक अन्य चीनी नागरिक के साथ किराने की दुकान से खरीददारी करके निकल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उमर खातब ने कहा कि चेन को सिर में गोली मारी गई है जबकि वहां से गुजर रहे 30 वर्षीय राहगीर के पैर में गोली लगी। 

जिन्ना अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सीमिन जमाली ने कहा कि चेन की मौत जटिल ऑपरेशन के दौरान हुई। उन्हें नौ गोलियां लगी थी। वहीं, दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है, उसे पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें