फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान-चीन की दोस्ती फौलाद सी मजबूत, शहद से ज्यादा मीठी'

Tue, 15 Aug 2017 01:10 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
चीन और पाकिस्तान
विज्ञापन
चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और हमारी दोस्ती फौलाद से भी अधिक मजबूत है।पाक के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए यांग ने इस्लामाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘चीन प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने प्रयासों के तहत पाकिस्तान के साथ खड़ा है। हम हर मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ बने रहे और समय के साथ हमारी दोस्ती मजबूत होती गई।’
विज्ञापन


पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान ने फहराया सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

यांग ने कहा, ‘हमारी दोस्ती फौलाद से भी अधिक मजबूत और शहद से भी ज्यादा मीठी है।’ वांग ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार की सामरिक और आर्थिक साझेदारी के लिए तैयार है। चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर उन्होंने आशा जताई कि इसके निर्माण के बाद चीन-पाक की दोस्ती और अधिक प्रगाढ़ होगी।

हम सदाबहार दोस्त के रूप में उभरेंगे और हमारी दोस्ती पर्वतों से ऊंची और सागर से गहरी बनी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि सीपीईसी के माध्यम से पाकिस्तान स्वतंत्र रूप से अपना आर्थिक निर्माण करने में सक्षम होगा और अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए कदम उठा सकेगा। वांग पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पाक में हैं।
विज्ञापन


पाक राष्ट्रपति ने वांग को किया आश्वस्त
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने वांग को आश्वस्त किया कि उनके देश की कंपनियां चीन को पूरी तरह सहयोग देगी। हुसैन ने कहा, पाक और चीन पक्के दोस्त हैं। चीन की दोस्ती पाकिस्तान की विदेश नीतियों की नींव है। पाक दृढ़ता से चीन के मुख्य हितों और उसके अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन

हुसैन ने वादा किया कि पाकिस्तान चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में पूरा सहयोग देगा और सीपीईसी के निर्माण कार्य में भागीदार बनेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें