फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर, चीन कर रहा मदद

Thu, 26 Oct 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Gwadar Port
विज्ञापन
पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह चीन के वित्तीय और निर्माण प्रयासों की वजह से खुद को दुनिया के सबसे बड़े परिवहन कार्गो के रूप में विकसित कर रहा है। गहरे पानी का यह बंदरगाह दुनिया के तीन सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्रों, तेल संपन्न मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के कनवर्जेंस पर स्थित है।
विज्ञापन


पढ़ें: हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट

चीन, ग्वादर बंदरगाह को चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर के हिस्से के रूप में विकसित कर रहा है जिसे CPEC के नाम से भी जाना जाता है। 2015 में दोनों देशों ने 15 साल का संयुक्त मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। उस समय शी जिनपिंग ने इस्लामाबाद का दौरा भी किया था। 

पाकिस्तान के विकास में चीन 46 बिलियन का निवेश कर रहा है। चीन का लक्ष्य है कि वह ग्वादर बंदरगाह को पश्चिमी चीन से जोड़े और ग्लोबल ट्रेड के लिए पाकिस्तान के जरिये सुरक्षित रास्ते का निर्माण करे। इसके जरिये केंद्रीय एशियाई देशों और अफगानिस्तान में भी व्यापार किया जायेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन ने फिर दिखाए तेवर, कहा-OBOR का हिस्सा नहीं बना भारत तो दक्षिण एशिया में पड़ जाएगा अलग-थलग

ग्वादर बंदरगाह पर काम पूरा हो जाने के बाद चीन का माल ट्रकों के जरिये पाकिस्तान पहुंचाया जा सकेगा। इस साल के आखिरी तक बंदरगाह 1 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन करने में सक्षम होगा। अगले पांच सालों में ग्वादर बंदरगाह साउथ एशिया का सबसे बड़ा शिपिंग सेंटर बन जायेगा जिसकी सालाना प्रबंधन क्षमता 13 मिलियन टन कार्गो की होगी। रिपोर्टस के मुताबिक 2030 तक यह 400 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन करने में सक्षम होगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें