फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को चीन बेचेगा 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन, निगरानी, हमला करने में सक्षम

Tue, 09 Oct 2018 02:45 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चीन अपने परंपरागत सहयोगी पाकिस्तान को 48 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोनों की बिक्री करेगा। यह अपनी तरह का सबसे बड़ा ऐसा सौदा होगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को एक रपट में कहा पाकिस्तान को विंग लूंग-दो मानवरहित विमान प्रणाली की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


इसका निर्माण चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रियल (ग्रुप) कंपनी ने किया है। यह एक अत्याधुनिक तकनीक से लैस विमान है। यह निगरानी, हमला करने के साथ-साथ कई अन्य तरह के काम करने में भी सक्षम है। खबर में कहा गया है कि इस मानवरहित ड्रोन विमान का संयुक्त तौर पर निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


चीन, पाकिस्तानी सेना को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। दोनों देश मिलकर अभी जेएफ-थंडर लड़ाकू विमान का उत्पादन करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें