चीन ने पाकिस्तान को दोस्ती का नायाब तोहफा दिया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान को एक बेशकीमती झूमर भेंट किया है। यह झूमर पाकिस्तान के संस्थापक और गवर्नर जनरल मुहम्मद अली जिन्ना के मकबरे पर लगाया गया है। चीन ने 46 साल पहले भी पाकिस्तान को झूमर दिया था, नए झूमर उसी की जगह ली है।
जिनपिंग ने झूमर को पाकिस्तान के साथ सदाबहार साझेदारी की निशानी बताया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति मनमून हुसैन चीन के इस तोहफे का दिल खोलकर स्वागत किया है। उन्होंने ने शनिवार को नए झूमर का अनावरण किया।
बताया जा रहा है कि चीन की तरफ से मिला झूमर एडवांस थ्रीडी स्कैनिंग टेक्नोलॉजी से बना है। मनमून हुसैन ने इस तोहफे को दोनों मुल्कों के आपसी संबंधों का सुंदर प्रतीक बताया है।
इससे पहले 1970 में चीन ने पाकिस्तान को क्रिस्टल का झूमर भेंट किया था।