पाकिस्तान में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस ने तीन साल के मासूम बच्चे के खिलाफ जमीन हथियाने और चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
जब मामले को लेकर मासूम के परिजन न्यायालय पहुंचे, तो न्यायालय हैरान रह गया और पुलिस की करतूत पर नाराजगी जाहिर की। जियो टीवी ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित शालीमार पुलिस स्टेशन में मासूम के खिलाफ एक प्लाजा की जमीन हथियाने और उसकी संपत्ति की चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
इस पर परिजनों ने तीन वर्षीय मासूम लड़के की गिरफ्तारी से पहले उसकी जमानत के लिए शनिवार को न्यायालय का रुख किया। मामले को देखने के बाद न्यायालय ने इस्लामाबाद पुलिस की इस करतूत पर नाराजगी जाहिर की।