फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश-निंदा के आरोपी पर भड़की भीड़, हिंसा में 10 साल के बच्चे की मौत 5 घायल

Fri, 05 May 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी भीड़
विज्ञापन
पाकिस्तान में गुरूवार को एक हिंदू व्यक्ति को ईश-निंदा के आरोप में मारने के प्रयास में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा भीड़ की हिंसा में 5 लोग घायल हो गए। एक महीने से भी कम समय के अंदर ये इस्लाम के अपमान के आरोप से जुड़ा तीसरा हमला है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ईश-निंदा मामले में हिंदू गिरफ्तार, Whatsapp पर भेजी आपत्तिजनक सामग्री

घटना बलूचिस्तान के असहाय प्रांत में हब के शहर में हुई। आरोपी प्रकाश कुमार को मारने के लिए गुस्साई भीड़ पुलिस स्टेशन के अंदर घुस आई थी। प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। आरोपी को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया था। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने की खबर अखबारों में छपने के बाद भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया। इसमें लोगों की संख्या करीब 500 के आसपास थी। भीड़ ने आरोपी को उनके हवाले करने के लिए कहा। जब पुलिस ने ऐसा करने से इनकार किया तो भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मामला है। यहां कई बार आरोप साबित नहीं होने पर भी भीड़ के हिंसक हो जाने की घटनाएं होती रहती है। यह विवादास्पद कानून पाकिस्तान के सैन्य शासक जिया उल हक ने 1980 के दशक में पेश किया था। 
ये भी पढ़ें- ईश निंदा के नाम पर युवक की हत्या, मलाला बोलीं- पाकिस्तानियों ने इस्लाम को बदनाम किया

वहीं अब तक सैकड़ों लोगों पर इसके तहत आरोप लगे हैं। इससे पहले विवादास्पद ईश निंदा कानूनों में बदलाव की मांग करने वाले पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें