फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: क्वेटा में शिया बने निशाना, 60 की मौत

Sat, 16 Feb 2013 11:27 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में हुए एक धमाके में 60 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 150 से ज़्यादा जख्मी हैं।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के डीआईजी वज़री ख़ान नासिर ने बीबीसी को बताया कि धमाका हज़ारा टाउन में हुआ जहां हज़ारा-शिया समुदाय से जुड़े लोग रहते हैं। धमाके की ज़िम्मेदारी लश्करे झंगवी के प्रवक्ता ने बीबीसी से फ़ोन करके क़बूल की है।

इधर डीआईजी नासिर ने बताया कि बम रिमोट कंट्रोल से उड़ाया गया। बम को सड़क के किनारे रखा गया था।

मारे गए और ज़ख़्मी हुए लोगों को पास के बुलान मेडिकल काम्पलेक्स और सीएचएम क्वेटा ले जाया गया है। इनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज़ारा शहर से ताल्लुक़ रखने वाले क़ादिर नाएल ने बताया कि ये इलाक़ा शाम के वक़्त बहुत व्यस्त रहता है और औरतें वहां सब्ज़ी और ज़रूरत के सामान ख़रीदने आती हैं। उनका कहना था कि पास ही एक मैदान भी है जहां बच्चे खेलने के लिए जमा होते हैं।

बलुचिस्तान में हाल के दिनों में हुआ ये सबसे बड़ा धमाका है। जनवरी में हुए धमाके के बाद स्थानी समुदाय ने शवों को दफ़न करने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें