पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जोरदार धमाके से 14 लोगों की मौत हो गई है। ये धमाका पोलियो केंद्र के पास हुआ है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके में 20 लोग घायल भी हुए हैं।
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने बताया कि ये एक आत्मघाती हमला था। मरने वालों में अधिकांश पुलिस वाले हैं। इनकी संख्या 13 है।
ये पुलिसकर्मी उस केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात किए गए थे, जहां बच्चों को पोलियो की वैक्सीन दी जा रही थी।
सरफराज बुग्ती ने कहा कि ये धमाका बलूचिस्तान में शांति व्यवस्था की राह को
रोकने के लिए किया गया लेकिन हम आतंकियों के सामने नहीं झुकेंगे।