फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता को तैयार तालिबानियों की सूची अफगानिस्तान को सौंपेगा पाक

Mon, 11 Jan 2016 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान के साथ वार्ता बहाली के लिए सोमवार को होने वाली बैठक में पाकिस्तान उन तालिबानियों की एक सूची भेजेगा, जो अफगान के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान और तालिबान के बीच शांति वार्ता का रोडमैप तैयार करने के लिए सोमवार को इस्लामाबाद में अफगानिस्तान, अमेरिका, पाकिस्तान और चीन बैठक करने वाले हैं। हालांकि इसमें तालिबान शामिल नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इन चारों देशों की वार्ता का मकसद तालिबान के साथ रुकी हुई शांति वार्ता फिर से शुरू करना है।

तालिबान ने बीते साल अफगानिस्तान में अपने हिंसक अभियान को बढ़ा दिया है। दिसंबर 2014 में विदेशी सैन्यबलों की वापसी के बाद से अफगानिस्तान के सरकारी सैन्य बल तालिबान के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। राजधानी काबुल में आत्मघाती धमाकों और हेलमंद प्रांत में तालिबान के हमलों से अफगानिस्तान में सुरक्षा संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में वह भी शामिल जो बातचीत पर असहमत हैं

पाकिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के उप प्रवक्ता जाविद फैजल ने कहा कि पाकिस्तान जो सूची बैठक में सौंपेगा।

इस सूची में बातचीत के लिए तैयार तालिबानियों के अलावा उनके नाम भी होंगे, जो अफगानिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने तालिबान को वित्तीय मदद में कमी करने को लेकर सहमति जता दी है। फैजल ने कहा कि इस बैठक में आतंकवाद को खत्म करने के लिए आपसी सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर भी बात होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें