पाकिस्तान ने अपने यहां सभी स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सभी पंजीकृत स्वचालित हथियारों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए हैं और ऐसे हथियार धारकों से अपने हथियार जमा कराने को कहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा कि सभी स्वचालित हथियारों को प्रतिबंधित करने के वादे के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
पढ़ें: मुशर्रफ ने 23 राजनीतिक दलों का बनाया महागठबंधन, इमरान खान पर खेला दांव
उन्होंने कहा कि जनवरी से देश में सभी घातक स्वचालित हथियारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।अगस्त में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब्बासी ने नेशनल एसेंबली में अपने पहले संबोधन भाषण में कहा था कि दुनिया में ऐसा एक भी देश नहीं है, जो अपने नागरिकों को स्वचालित राइफल के लाइसेंस की अनुमति देता हो।
लिहाजा उन्होंने स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना लाने का वादा किया था। इसी के मद्देनजर गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि स्वचालित हथियारों को मलिक अपने हथियारों के बदले जिला प्रशासन से अर्ध-स्वचालित शस्त्र या 50000 पाकिस्तान रुपये पा सकेंगे।
पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद
अधिसूचना में यह भी कहा गया कि स्वचालित हथियारों के मलिकों को 15 जनवरी 2018 तक अपने हथियार जमा कराने को आदेश दिए गए हैं।