फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलोच नेताओं ने अब अमेरिका समेत यूरोपीय देशों से मांगी मदद

Wed, 17 Aug 2016 04:13 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
balochistan - फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार को सामने लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से बलोच नेता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों से बलूचिस्तान के हालात को लेकर आवाज बुलंद करने की मांग की है। 
विज्ञापन


बलोच नेशनल मूवमेंट के अध्यक्ष खलील बलोच ने कहा कि दुनिया को ये समझना होगा कि पाक में पनप रहे धार्मिक आतंकवाद का दूरगामी असर होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खात्मा करना ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। खलील बलोच ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोपीय देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आएंगे और बलोच पर किए जा रहे अत्याचारों और युद्ध अपराधों के लिए पाक को जिम्मेदार ठहराएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी के बलूचिस्तान की हकीकत सबके सामने रखने के बयान का खलील ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का बलूचिस्तान पर दिया गया बयान इसकी हालत दुनिया के सामने लाने की पहल के लिए  सकारात्मक है। खलील ने कहा कि बलूचिस्तान में पाक के युद्ध अपराध को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जो धारणा अपनाई है, वह काफी चिंताजनक है। 
विज्ञापन


बलोच रिपब्लिक पार्टी के अध्यक्ष ब्रहुमदाग बुग्ती ने पीएम मोदी का उनके बयान के लिए आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय मीडिया के साथ ही भारतीय नागरिक भी बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे और प्रत्यक्ष तौर पर इसे खत्म करने में भी मदद करेंगे। बुग्ती ने कहा कि ये सबको पता है कि 26/11 मुंबई हमले और अन्य आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने कहा कि दुनिया को ये भी पता है कि कश्मीर में पाकिस्तान किस तरह विनाशकारी भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें