फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक महिला आयशा अहद बोलीं - अगर मुझे कुछ हुआ तो कानून मंत्री होंगे जिम्मेदार

Wed, 09 Aug 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Ayesha Ahad
विज्ञापन
पंजाब के कानून मंत्री की ओर से अपने चरित्र को लेकर की गई टिप्पणी मामले में पाक महिला आयशा अहद मलिक ने कहा कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो जिम्मेदार सनाउल्लाह होंगे। आयशा ने कहा कि उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है इसलिए उन्हें परेशान करने के लिए तरीके निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि आयशा ने आरोप लगाया कि सनाउल्लाह ने उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आयशा ने कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ भी हो जाता है तो पंजाब के कानून मंत्री राना सनाउल्लाह जिम्मेदार होंगे।

क्योंकि पुलिस के अधिकारी न केवल उन्हें परेशान कर रहे हैं बल्कि जब वो घर से बाहर निकलती हैं तो उनका पीछा करते हैं और धमकियां देते हैं। और ये सब राणा सनाउल्लह के इशारों पर हो रहा है। अपनी पिटीशन में आयशा ने कहा कि सनाउल्लाह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। और राज्य की प्रशासन व्यवस्था उनका सहयोग कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें