फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर सुसाइड ब्लास्ट में 6 की मौत, जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी

Wed, 05 Apr 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के लाहौर में ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में पाकिस्तान सेना के 4 जवानों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वैन में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। वैन लाहौर के बेदियां रोड पर खड़ी थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की वेबसाइट डेली पाकिस्तान को पंजाब कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रतिबंधित जमात-उल-अहरार ने लाहौर में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि इससे वैन के आस-पास खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई।

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनगणना करने वाली टीम और आर्मी के जवानों को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लाहौर में लगातार हो रहे हैं ब्लास्ट

सानउल्लाह खान ने न्यूज चैनल को कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद ब्लास्ट हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला उस वक्त हुआ जब जनगणना अधिकारी एक सिक्योरिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। हमले के तुरंत बाद एक जवान ने आतंकी को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में उसे गोपनीय स्थान पर ले जाया गया।

बता दें कि पाक में छठी जनगणना चल रही है और अधिकारी इसके लिए घर-घर जा रहे हैं। पाकिस्तान में ब्लास्ट लगातार हो रहे हैं।

इससे पहले भी 21 मार्च को हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। और फरवरी में पंजाब विधानसभा के पास जोरदार धमाका हुआ था। इसमें सीनियर अधिकारी समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें