फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एएसआई पिता ने अपने बेटे पर ऐसी कार्रवाई कर मिसाल पेश की

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के सादिकाबाद में एएसआई पद पर कार्यरत इम्तियाज अब्बास इस समय चर्चा में हैं। सोमवार को उन्होंने अपने बेटे का चालान काटकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि अब्बास उस समय ड्यूटी पर थे। जब वह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा रहीम यार खान बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहा था।



इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को रोका और इशारा करके अपने पास बुलाया। उन्होंने चालान बुक निकाली और 200 रुपये का चालान भी काटा। उनके बेटे ने ये जुर्माना भर दिया। बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर वह चर्चा में आए हैं। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी है।


गौरतलब है कि पाकिस्तान में पंजाब की सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सलाह दी है। पुलिस को ये आदेश भी दिया गया है कि अगर कोई कानून का पालन न करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next