पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल
- फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान सेना और सरकार के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान सेना को अर्थव्यवस्था पर गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर देश की छवि को धक्का पहुंचा सकता है।
पाकिस्तान के गृहमंत्री का यह बयान इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अर्थव्यवस्था बुरी नहीं है तो इसका संचालन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है।
उनकी इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इस हफ्ते हफ्ते की शुरुआत में कराची व्यवसायी समुदाय के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आर्थिक स्थिरता पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं के साथ गहराई से जुड़ी है।
गृहमंत्री इकबाल ने कहा कि पाक सेना का गैरजिम्मेदारना बयान पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित कर सकता है।