फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर पाक आर्मी चीफ ने भारत पर निशाना साधा, कहा- आतंकवाद का करेंगे खात्मा

Mon, 14 Aug 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
कमर बाजवा
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा कर देंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि 'हम पाकिस्तान में प्रत्येक आतंकी का खात्मा करेंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे।'
विज्ञापन


पढ़ें- स्‍वतंत्रता दिवस पर पाक पीएम का भारत को इशारा- हम चाहते हैं सबसे अमन    

उन्होंने आगे कहा 'पाकिस्तान ने आतंकवाद के खात्मे के लिए कई बलिदान दिए हैं। आतंकियों की बंदूकों की गोलियां खत्म हो जाएंगी लेकिन वह हमारी सेना के जवानों के देश के प्रति जुनून और प्यार को नहीं हरा सकते। जो कोई भी पाकिस्तान को दुश्मन भरी निगाहों से देखेगा हम उसका खात्मा कर देंगे।'

बाजवा के इस बयान को एक बार पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ गीदड़ भभकी कहा जा रहा है। क्योंकि एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें