फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हवाई हमलों में 80 चरमपंथियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने चरमपंथियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। देश के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में कराची हवाई अड्डे पर हुए हमले के मास्टरमाइंड समेत कम के कम 80 चरमपंथी मारे गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि मौत के इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। ये हमले उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बायली ज़िले में देहगान पहाड़ी क्षेत्र में हुए। इस इलाक़े को तालिबान और अल क़ायदा से जुड़े चरमपंथियों का गढ़ माना जाता है।

पिछले रविवार को कराची हवाई अड्डे पर हुए हमले में उज़बेकिस्तान के लड़ाकुओं के शामिल होने की ख़बरों के बीच उज़्बेक चरमपंथियों को निशाना बनाया गया। एक अधिकारी ने कहा, "ये हमले इस क्षेत्र में उज़्बेक और अन्य चरमपंथियों की मौजूदगी की पुष्ट रिपोर्टों के आधार पर हुए हैं।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शांति प्रक्रिया पर असर

कराची हवाई अड्डे पर हमला कराने के पाकिस्तानी तालिबान के दावे के बाद इस क्षेत्र में एक हफ़्ते के भीतर यह दूसरा सैन्य हमला है। तालिबान ने कराची हवाई अड्डे पर हमले को अपने नेता हक़ीमुल्ला महसूद की मौत का बदला बताया था।

संवाददाताओं का कहना है कि हाल में हुई हिंसक घटनाओं की वजह से पाकिस्तानी तालिबान और सरकार के संभावित शांति प्रक्रिया रुक गई है ।

पाकिस्तान एक दशक से अधिक समय से पाकिस्तानी तालिबान और अन्य चरमपंथी समूहों के साथ इस्लामी उग्रवाद से जूझ रहा है। पाकिस्तान सरकार ने मार्च में पाकिस्तानी तालिबान के साथ शांति वार्ता शुरू की लेकिन यह ज़्यादा आगे नहीं बढ़ सकी और पाकिस्तान में हिंसा लगातार ज़ारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें