पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना के नाम 2,63,774 रुपये का पानी का बिल भेजा है, जबकि फातिमा की मौत को 47 साल बीत चुके हैं।
कराची जल और सीवरेज बोर्ड की ओर से भेजे गए नोटिस में फातिमा को 10 दिन के भीतर बिल का भुगतान करने को कहा गया है।
ऐसा न करने पर पानी और सीवरेज का कनेक्शन काटने की बात कही गई है। कराची के कमिश्नर ने कहा है कि उन्होंने कराची जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक को नोटिस वापस लेने को कहा है।