पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में छिपे हुए चरमपंथियों के संदिग्ध ठिकानों पर हवाई हमले दिए हैं। इन हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। ये जानकारी स्थानीय अधिकारियों की ओर से आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चरमपंथियों के ठिकानों पर रात भर चली छापेमारी मुख्यतः उत्तरी वजीरिस्तान के आस-पास के इलाकों और मीर अली शहर पर केंद्रित थी।
पाकिस्तान सरकार की ओर से नामित मध्यस्थों और तालिबान के बीच निर्धारित शांति वार्ता रुक जाने के बाद ये हमले शुरू हुए हैं। तालिबान के एक गुट के बयान के बाद बातचीत थम गई। इस बयान में कहा गया था कि चरमपंथियों ने उत्तर-पश्चिम कबायली इलाके में 23 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।