फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर यू-टर्न नहीं लेने वाला असली नेता नहीं : इमरान खान

Fri, 16 Nov 2018 07:19 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि समय पर ‘यू-टर्न’ नहीं लेने वाला नेता असली नेता नहीं होता। पीएम हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में खान ने अपने क्रिकेट के दिनों का उदाहरण दिया जब वह पाकिस्तान की टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम रणनीति बनाकर मैदान में उतरते थे लेकिन अगर विपक्षी टीम हमारे खिलाफ कोई रणनीति बनाती थी तो हमें उसे बदलना होता था।’’  जियो न्यूज की खबर के अनुसार 66 वर्षीय खान ने अपने तर्क के समर्थन में एडोल्फ हिटलर और नेपोलियन बोनापार्ट का उदाहरण दिया।

खान के हवाले से चैनल ने कहा, ‘‘हिटलर और नेपोलियन ने बड़ी शिकस्त का सामना किया और नुकसान उठाया था क्योंकि उन्होंने यू-टर्न नहीं लिया।’’  उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि शरीफ ने शुक्रवार को जवाबदेही अदालत में जो कहा, वो यू-टर्न नहीं बल्कि झूठ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें