फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट : पाकिस्तान में सवा 2 करोड़ बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल, चौंकाने वाले हैं कारण

Thu, 15 Nov 2018 08:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में सवा 2 करोड़ बच्चे स्कूल जाने से वंचित - फोटो : dawn
विज्ञापन

इसी सप्ताह आई एक रिपोर्ट ने पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में करीब सवा दो करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इन बच्चों में अधिकतर लड़कियां हैं। यह रिपोर्ट एक अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूह ह्यूमन राइट वॉच ने तैयार की है। रिपोर्ट का नाम है, 'मैं अपनी बेटी को भोजन दूं या उसे पढ़ाऊं: पाकिस्तान में बालिकाओं की शिक्षा में अड़चनें।'   

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राइमरी स्कूल जाने की उम्र वाली करीब 32 फीसदी लड़कियां स्कूल नहीं जा पा रही हैं। इसमें लड़कों की संख्या 21 फीसदी है। कई लड़कियों से समूह के कार्यकर्ताओं ने बात की तो पता चला कि वह पढ़ना चाहती हैं, लेकिन वह बिना शिक्षा के ही रह रही हैं। समूह ने रिपोर्ट के लिए 209 लोगों से बात की जिसमें अधिकतर लड़कियां थीं। लड़कियों के अलावा उनके माता-पिता, शिक्षक, विशेषज्ञ और कार्यकर्ताओं से भी बात की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'जुलाई 2018 में चुन कर आई नई सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में भी सवा दो करोड़ बच्चों के स्कूल न जाने की बात कही थी। वहीं साल 2017 में पाकिस्तान ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 फीसदी से भी कम शिक्षा पर खर्च किया है।'
विज्ञापन


रिपोर्ट में ऐसा होने के पीछे के कई कारण बताए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में अच्छी गुणवत्ता के स्कूलों की कमी है, भ्रष्टाचार अधिक है, राजनीति अस्थिरता है, धार्मिक तनाव अधिक है, साथ ही मीडिया और नागरिक समाज का दमन भी यहां होता है। जिसका प्रभाव सबसे ज्यादा लड़कियों पर ही पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें