पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को कोयले की खदान में विस्फोट हो गया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खदान में ये विस्फोट मीथेन गैस की वजह से हुआ है। मरने वाले लोग इसी खदान में काम करते थे। अभी भी तीन लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोहाट जिले के डेरा आदम खेल शहर के अखोरवाल इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, नौ मजदूरों के शवों को निकाल लिया गया है जबकि कोयला खदान में फंसे अन्य तीन खनिकों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पाकिस्तान में खनन का काम खतरनाक माना जाता है और वहां हर साल दर्जनों खनिकों की मौत होती है, क्योंकि देश में आधुनिक खनन सुविधाओं का अभाव है।