पाकिस्तान में 59 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। पाक अधिकारियों ने इनकी 10 नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पाक ने आरोप लगाया है कि इन भारतीय मछुआरों ने उसकी समुद्री सीमा का उल्लंघन किया है।
सभी मछुआरे गुजरात के हैं। पाक की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने उस वक्त मछुआरों को पकड़ा, जब वे सरक्रीक में मछली मारने के काम में जुटे हुए थे। यह विवादित इलाका सिंध और गुजरात की सीमा पर पड़ता है।
इन मछुआरों को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे कुछ दिन पूर्व ही पाकिस्तान ने 86 मछुआरों को रिहा किया था। अब 59 को फिर पकड़ लिया।