फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#नोटबंदी: अब पाकिस्तान में वापस होंगे 5000 के नोट

Tue, 20 Dec 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pakistan 5000 note
विज्ञापन
भारत की नोटबंदी से प्रभावित होते हुए वेनेजुएला के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी नोटबंदी लागू करने का प्रस्ताव संसद में पेश किया। जिसके बाद पाकिस्तान की संसद ने सोमवार को कालेधन को रोकने के लिए 5000 रुपये के बड़े नोट को चरणबद्ध तरीके से वापस लेने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान में यह फैसला भारत द्वारा बड़े नोटों की नोटबंदी किए जाने के एक हफ्ते बाद लिया गया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सांसद उस्मान सैफुल्लाह खान ने उच्च सदन में प्रस्ताव को रखा जिसे अधिकतर सांसदों ने अपना समर्थन दिया।

डॉन अखबार के मुताबिक प्रस्ताव में कहा गया कि 5000 रुपये की वापसी बैंक खातों के प्रयोग को बढ़ावा देने और बेनामी अर्थव्यवस्था को सीमित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाक में 3.4 खरब नोट चलन में जिनमें से 1.2 खरब नोट पांच हजार रुपये के

- फोटो : bbc
इसमें कहा गया कि बाजार के नोटों को सफेद के लिए अगले तीन से पांच सालों में नोटों को वापस लिया जाएगा। हालांकि इस बीच सांसद जाहिद हामिद ने कहा कि नोटों की वापसी से बाजार में मंदी आएगी और पांच हजार रुपये के नोट की कमी के कारण लोग विदेशी नोट पर निर्भर होंगे।

हामिद ने कहा कि फिलहाल देश में 3.4 खरब नोट चलन में हैं जिनमें से 1.2 खरब नोट पांच हजार रुपये के हैं। पाकिस्तान के इस कदम को भारत की नोटबंदी से प्रभावित माना जा रहा है। भारत ने पिछले महीने के 8 नवंबर से 500 व 1000 रुपये के बड़े नोटों के चलन को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें