फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: पाक में विमान को बुरी नजर से बचाने के लिए बकरे की बलि

Mon, 19 Dec 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक विमान को बुरी नजर से बचाने के लिए एक बकरे की बलि चढ़ाई गई। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने एटीआर-42 विमान के उड़ान भरने से पहले उसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए धार्मिक कारणों से बकरे की बलि चढ़ाई।
विज्ञापन


दरअसल में पिछले हफ्ते फ्रांसीसी टर्बोप्रॉप विमान के उतरते समय क्रैश होने पर 47 लोगों की मौत होने की दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए इस धार्मिक कर्मकांड को किया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक पीआईए कर्मी ने बताया कि रविवार को अधिकारियों ने एटीआर विमान के उड़ान भरने से पहले उसे बुरी नजर से बचाने के लिए एक बकरे की बलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ी पाक एयरलाइन की खिल्ली

- फोटो : pakistan
हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि प्रबंधकीय स्तर पर इस निर्णय को नहीं लिया गया। 7 दिसंबर को हैवेलियन के पास हुए विमान हादसे में सिंगर से इस्लामिक वक्ता बने जुनैद जमशेद सहित 47 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सभी विमानों का परीक्षण किया गया जिसके बाद पहली बार एटीआर-42 विमान ने मुल्तान के लिए उड़ान भरी।

वहीं मीडिया में यह तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोगों ने पाकिस्तान एयरलाइन की इसके लिए जमकर खिंचाई की। खासकर ट्वीटर पर लोगों ने इस खबर पर जमकर चटखारे लिए। 

वहीं ऐसे लोग भी काफी थे जिन्होंने अंधविश्वास बढ़ाने के लिए पाक एयरलाइन और अधिकारियों की आलोचना की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें