पाकिस्तान के कई शहरों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर सहित विभिन्न शहरों में महसूस किए गए।
हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र बताया जा रहा है।
5.0 magnitude earthquake jolts various cities of Pakistan, including Islamabad & Lahore; epicentre in Hindu Kush region (Afghanistan)
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017