फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ने 18 भारतीय मछुआरे पकड़े, लगाए ये आरोप

Thu, 13 Sep 2018 02:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि इन मछुआरों पर पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप हैं। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने मंगलवार को भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और डॉक्स पुलिस उन्हें गुरुवार को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। 

भारतीय मछुआरों की दो नौकाएं भी जब्त की गई हैं।

पाकिस्तान सरकार ने 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दिखाते हुए कराची में 26 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

पाकिस्तान और भारत आए दिन एक-दूसरे के मछआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं जो अनजाने में उनके समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। कुछ मौकों पर रिहा होने तक उन्हें जेल भेज दिया जाता है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें