फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 लोगों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के फैसले की हो समीक्षा

Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan
विज्ञापन

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सरकार से पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सिंध के मुख्यमंत्री समेत 172 लोगों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डालने के फैसले की समीक्षा करने को कहा। मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में नाम आने के बाद इन लोगों को इस सूची डाला गया था। इस सूची में नाम आ जाने का अर्थ संबंधित व्यक्ति के देश से बाहर जाने पर रोक से है। पिछले हफ्ते नेताओं, बैंकरों और व्यापारियों समेत 172 लोगों के नाम इस सूची में डाले गए थे। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस साकिब निसार की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय बैंच ने इन संदिग्धों के नाम सूची में डालने पर नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस ने गृह राज्यमंत्री शहरयार आफरीदी को पेश होने के लिए तलब किया और उनसे पूछा कि जब संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट अदालत में विचाराधीन है तब उस पर मंत्रिमंडल में चर्चा क्यों हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें