एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल के दौरान दुनिया के 134 देशों से पांच लाख से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को विभिन्न कारणों से स्वदेश लौटा दिया गया। इन देशों में भारत, चीन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हैं।
पढ़ें: BRICS: घोषणापत्र में लश्कर, हक्कानी और जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर तिलमिलाया पाकिस्तान
पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सऊदी अरब, यूएई और यूरोपीय संघ के अनेक देशों से पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटाए जाने के मामले आम हैं, वहीं कई छोटे-मोटे देशों ने भी विभिन्न कारणों के चलते पाकिस्तानी नागरिकों को अपने यहां से लौटाया है।
पढ़ें: BRICS में पाक को एक और तगड़ा झटका, LeT-जैश पर कार्रवाई के लिए दबाव बना सकता है चीन
इन छोटे देशों में लाओस, टोगो, पोर्ट लुइस, लाइबेरिया, गिनी, बुरकिना फासो, बोट्सवाना, मलावी, डोमिनिकन गणराज्य, मोजांबिक, अंगोला और इथियोपिया शामिल हैं। पाकिस्तानी सांसद जेहानजेव जमालदिनी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की हैं। गृह मंत्रालय ने जनवरी 2012 से जून 2017 तक का आकंड़ा पेश किया।