फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की मदद से पाकिस्तान छुएगा अंतरिक्ष, 2022 तक होगा सपना पूरा

Thu, 25 Jul 2019 08:30 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Electric Literature
विज्ञापन
पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की वह अपने करीबी सहयोगी चीन की उपग्रह प्रक्षेपण सुविधा का इस्तेमाल कर 2022 में अंतरिक्ष में अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। पाकिस्तान का यह फैसला ऐसे वक्त आया जब भारत ने सोमवार को अपने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया। 
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया फरवरी 2020 से शुरू की जाएगी। चौधरी ने एक ट्वीट में कहा कि यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं कि अंतरिक्ष में पहले पाकिस्तानी को भेजे जाने की चयन प्रक्रिया फरवरी 2020 में शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद सूची के नामों को घटाकर 25 किया जाएगा और 2022 में हम अपने पहले व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजेंगे। यह हमारे देश का सबसे बड़ा अंतरिक्ष कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री की चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभाएगी। प्राथमिक तौर पर 50 पायलटों का चयन किया जाएगा और इसके बाद इस संख्या को 25 और फिर 10 पर लाया जाएगा। इन 10 पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इनमें से एक को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें