फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, कहा मनाएगा कश्मीर एकजुटता दिवस

Fri, 31 Jan 2020 04:25 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच में लगातार भारत के खिलाफ उल-जलूल बयान देने के मामलों में मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब वो पांच फरवरी को ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाने जा रहा है।  गुरुवार को एक बार फिर उसने भारत के खिलाफ बयानबाजी की।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने दावा कि अपनी भारत सरकार अपनी नीतियों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आलोचनाओं से ध्यान भटकाने की ‘बेताब कोशिश’ कर रही है।

आयशा ने कहा कि कोई भी देश पाकिस्तान को कम न आंके  और उसके खिलाफ होने वाले किसी भी हमले को विफल करने में वह सक्षम है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे कश्मीर मुद्दे पर संज्ञान लें। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठा रहा है।
विज्ञापन


विदेशों में हमारे दूतावासों ने पांच फरवरी को कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाने के लिए पूरी व्यापक योजना तैयार कर ली है। 

कोरोना वायरस से निपटने को पूरी तरह से तैयार

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस से पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने सभी एहतियाती कदम उठा लिए हैं। चीनी अधिकारियों ने चीन में रह रहे पाकिस्तानी छात्रों की सुरक्षा और उनका ध्यान रखने के प्रति आश्वस्त किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें