फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर उड़ा पाकिस्तन का मजाक, चीन की मदद से अंतरिक्ष पर जाने का किया था एलान

Sat, 27 Jul 2019 05:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी फवाद हुस्सैन - फोटो : Twitter
विज्ञापन
भारत द्वारा चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से तिलमिलाए पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन एक ट्वीट कर खुद हंसी के पात्र बन गए। फवाद हुसैन ने गुरुवार को जैसे ही इस बारे में ट्वीट किया तो पाकिस्तानियों ने ट्विटर पर ही उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल उन्होने  ट्वीट कर लिखा कि हम 2022 तक अपने अंतरिक्ष मिशन को पूरा करेंगे। मंत्री ने आगे लिखा कि इस अभियान में 50 लोगों को नामित किया जाएगा फिर इसमें से 25 लोगों को चुना जाएगा।  यह अभी तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन होगा।

 

इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर चुटकी लेना शुरू कर दिया। मुरलीकृष्ण नाम के एक शख्स ने लिखा कि 2022 तक का इंतजार क्यों, ऐसा करो कि चीन के उपग्रह पर पाकिस्तान लिखकर भेज दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं यूजर प्रत्यूष ने लिखा कि पाकिस्तान सबसे पहला आतंकवादी स्टेशन अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है।

 

तरुण गौतम नाम के यूजर ने लिखा कि वापस आने की भी गारंटी है कि या अंतिम यात्रा होगी।
 

शशि नाम के यूजर ने लिखा कि कहां से चुराया  इस स्पेस टेक्नोलॅाजी को।
 

  अनि माल नाम के यूजर ने लिखा कि बड़े -बड़ वादे भीख मांग के खाते।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें