फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का फिर कश्मीर राग: कहा- भारत के साथ चाहते हैं अच्छे संबंध, लेकिन मुद्दे सुलझाने में दिखाए गंभीरता

Thu, 29 Dec 2022 10:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान लगातार यह कहता रहा है कि जब तक लंबित विवादों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक द्विपक्षीय संबंध पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकते हैं, खास तौर पर जम्मू-कश्मीर मुख्य मुद्दा है। 
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान का ध्वज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन नई दिल्ली को कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने में गंभीरता दिखानी होगी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने अपने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा, पाकिस्तान दक्षिण एशिया के सभी देशों के साथ आपसी सम्मान और संप्रभु समानता के आधार पर शांतिपूर्ण पड़ोस की नीति का पालन करना जारी रखे हुए है। 

उन्होंने कहा, पाकिस्तान लगातार यह कहता रहा है कि जब तक लंबित विवादों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक द्विपक्षीय संबंध पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकते हैं, खास तौर पर जम्मू-कश्मीर मुख्य मुद्दा है। उन्होंने कहा, इस्लामाबाद संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर विवाद के समाधान के लिए प्रयास करेगा। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और सीमा पार से पैदा होने वाले आतंकवाद के कारण तनावपूर्ण रहे हैं। भारत ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता था। इसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के फैसले पर पाकिस्तान कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसके बाद उसने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया और भारतीय राजदूत को भी निष्कासित कर दिया था। 

तब से दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध काफी हद तक जमे हुए हैं। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था और रहेगा। 
  
पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता बलूच ने कहा, पाकिस्तान श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित अन्य दक्षिण एशियादई देशों से अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, इस्लामाबाद के दुनियाभर के प्रमुख देशों के साथ अच्छे संबंध हैं और आने वाले दिनों में इन संबंधों को और गहरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें