फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान दो देशों के साथ मिलकर लॉन्च करेगा इस्लामिक इंग्लिश न्यूज चैनल

Fri, 27 Sep 2019 01:37 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • कहा इस्लामोफोबिया को दूर करना है मकसद
  • इस्लामिक इतिहास की फिल्में दिखाई जाएंगी
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान, तुर्की और मलयेशिया मिलकर इस्लाम का सही संदेश देने वाला एक अंग्रेजी समाचार चैनल शुरू करने जा रहे हैं। इसका मकसद इस्लामोफोबिया को दूर करना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इमरान ने ट्विटर पर कहा, ‘प्रेसिडेंट एर्दोगन, प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और मैंने मीटिंग की। इसमें फैसला किया कि तीनों देश संयुक्त रूप से एक अंग्रेजी चैनल लॉन्च करेंगे। इससे इस्लामोफोबिया की चुनौती का मुकाबला करने का प्रयास किया जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'इस्लाम महान धर्म है। इस चैनल पर इस्लामिक इतिहास से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी ताकि दुनिया और खुद हमारे लोगों को इस्लाम के संदेश दिए जाएं। ईशनिंदा को समझाया जाएगा। मुस्लिमों को मीडिया के समक्ष सही तथ्य पेश करने का अवसर मिलेगा।’ 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने भी इस चैनल की जानकारी दी। मलीहा ने एक ट्वीट में कहा, ‘तीनों नेताओं ने इस्लाम के खिलाफ भ्रांतियों को दूर करने के लिए सहयोग का फैसला किया। हम संयुक्त तौर पर टीवी चैनल लाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें