फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: TTP के हमले में मारे गए छह पाकिस्तानी सैनिक; मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह भारतीय गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 11:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने मंगलवार को सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिक और चार आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
Pakistan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने मंगलवार को सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिक और चार आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिणी वजीरिस्तान के अस्मान मांजा इलाके में उस समय हुआ, जब टीटीपी के हथियारबंदों एक काफिले पर गोलीबारी की जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई।
 

आईएसपीआर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि दो घायल हो गए। प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बयान में कहा गया है कि किसी भी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए इलाके में 'सैनिटाइजेशन ऑपरेशन' चलाया जा रहा है। टीटीपी की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के समूह के रूप में की गई थी। हाल ही में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की गतिविधियों से पाकिस्तान प्रभावित हुआ है। 
 

पिछले महीने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया था जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और इतने ही घायल हो गए थे। 30 जनवरी को पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान टीटीपी के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

फरवरी में टीटीपी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कराची में पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला कर दिया था, जिसके बाद हुई गोलीबारी में तीन विद्रोही और दो पुलिस कांस्टेबलों सहित चार अन्य लोग मारे गए थे।
 

छह भारतीय तस्करों को हिरासत में लिया: पाकिस्तानी सेना 
इस बीच, सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी रेजंर्स ने 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की कथित तौर पर तस्करी करने की कोशिश कर रहे छह भारतीयों को हिरासत में लिया है।

आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर्स के सैनिकों ने 29 जुलाई से तीन अगस्त तक पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर छह भारतीय नागरिकों को पकड़ा है। पाकिस्तानी सेना के दावे पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
 

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोग तस्कर और अपराधी हैं जो पाकिस्तान में नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे, जब उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया। इसमें कहा गया है, 'इन भारतीय तस्करों से अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने और नापाक गतिविधियों में शामिल होने के लिए देश के कानून के अनुसार निपटा जाएगा।'
 

इनमें गुरमीज पुत्र गुलदीप सिंह, शिंदर सिंह पुत्र भोरा सिंह, जुगिंदर सिंह पुत्र ठाकुर सिंह और विशाल पुत्र जग्गा शामिल हैं। रतन पाल सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और गरवेंद्र सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल 'सतर्कता' बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने 60 वर्षीय नागरिक की हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए मंगलवार को भारतीय प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया। पाकिस्तान ने सोमवार को दावा किया कि कोटली जिले के ओली गांव का निवासी घियास निकियाल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण गोलीबारी में मारा गया। पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कहा, एलओसी पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता के मद्देनजर इस तरह के कृत्य 2003 के संघर्ष विराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जिसकी फरवरी 2021 में फिर से पुष्टि की गई। इसमें भारतीय पक्ष से घटना की जांच का आग्रह किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें