फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-Gaza: पाकिस्तान गाजा में भेजेगा सैनिक, उप प्रधानमंत्री डार बोले- हमास से समर्पण करवाना हमारा काम नहीं

Sun, 30 Nov 2025 05:30 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने घोषणा की कि पाकिस्तान गाजा में इंटरनेशनल सिक्योरिटी फोर्स की सहायता के लिए सैनिक भेजेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमास से समर्पण करवाना पाकिस्तान का काम नहीं है।

विज्ञापन
इशाक डार, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स/@DPM_PK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य पूर्व में जारी गाजा संकट को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने शनिवार को घोषणा की कि पाकिस्तान गाजा में इंटरनेशनल सिक्योरिटी फोर्स की सहायता के लिए सैनिक भेजेगा। डार ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का उद्देश्य किसी भी समूह से समर्पण करवाना नहीं है, यह फिलिस्तीनी प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय कानून का विषय है।

विज्ञापन


डार ने कहा कि गाजा में किसी भी मिशन से पहले इस बात की जरूरत है कि सैनिकों की भूमिका, विनियमन, अधिकार और जिम्मेदारियां बिल्कुल स्पष्ट हों। ISF का मुख्य उद्देश्य युद्धोपरांत गाजा पट्टी में स्थिरता, सुरक्षा और मानवीय व्यवस्था को बहाल करना है।

हमास से समर्पण करवाने की जिम्मेदारी हमारी नहीं: डार
डार ने साफ कहा कि हमास से समर्पण करवाना पाकिस्तान का काम नहीं है। यह फिलिस्तीन के कानून और संबंधित अधिकारियों का दायित्व है, अन्य देशों को इसमें दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान केवल शांति और स्थिरता बहाल करने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में योगदान देगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan-Afghanistan: PAK सेना ने तालिबान पर घुसपैठ कराने का लगाया आरोप, दोनों देशों में फिर तेज हुआ तनाव

4 साल में 4,000 पाक सैनिक मारे जाने का दावा
डार ने यह भी दावा किया कि पिछले चार वर्षों में पाकिस्तान 4,000 सैनिकों की मौत और 20,000 से अधिक जवानों के घायल होने जैसी भारी कीमत चुका चुका है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद पाकिस्तान को सुरक्षा और आतंकवाद के मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


तालिबान को चेतावनी: TTP को पनाह न दें
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) के लड़ाकों को सीमा इलाके में पनाह नहीं दी जानी चाहिए। डार ने दावा किया कि हाल में तालिबान सरकार ने उन्हें जानकारी दी कि सैकड़ों टीटीपी उग्रवादियों को हिरासत में लिया गया है। अफगान विदेश मंत्री अमीर मुत्ताकी ने पाकिस्तान को प्रतिनिधिमंडल भेजकर इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करने को भी कहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें