फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK Terrorist Hamza: पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी हमजा पर जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 May 2025 03:52 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।

सार

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी, आतंकी हमजा पर जानलेवा हमला होने की खबर है। हमजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। खबरों के मुताबिक हमजा लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है। पड़ोसी देश में बीते 48 घंटे में दूसरे आतंकी को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी हमजा (इनसेट) पर जानलेवा हमला (फाइल) - फोटो : फ्रीपिक / अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी पर जानलेवा हमला हुआ है। हाफिज सईद के साथ मिलकर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा की स्थापना करने वाले हमजा पर लाहौर में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत बेहद ही गंभीर बताई गई है। दो दिन पहले ही हाफिज के ही करीबी अबु सैफुल्ला खालिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक स्रोत से हमजा पर हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


पहले लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर सेना के बेस अस्पताल में भेजा गया
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम कुछ लोग हमजा को लाहौर के अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। उसके नाक, सिर और शरीर के कई अन्य जगहों से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे सेना के बेस अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हमजा पर हमला किया गया है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अपने घर में किसी दुर्घटना का शिकार हो गया और उसमें चोटें लग गईं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंक के नौ ठिकाने: आगे डॉक्टर-पीछे आतंकी; जहां से दहशतगर्द सिर उठा रहा थे, भारत ने उन्हीं जगहों को कुचला
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई हमले का मोस्ट वांटेड
घोषित आतंकी हाफिज सईद का करीबी नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मोस्ट वांटेड अपराधी है। अमेरिका ने उसे 2012 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला का रहने वाला है। बताया जाता है कि हाफिज सईद कोई भी काम हमजा से पूछे बिना नहीं करता था। हमजा लश्कर के मुखौटा संगठन जमात-उत-दावा का भी प्रमुख था, जो मुख्य तौर पर लश्कर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंडिंग उगाने का काम करता है। वह आतंक के रास्ते पर चलने के लिए युवाओं का ब्रेन-वॉश भी करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें