फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद ने मंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस, क्या रखी मांग और कितनी रकम मांगी?

Thu, 19 Nov 2026 10:42 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी को 5 अरब पाकिस्तानी रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। पार्टी ने उनके आतंकवादी और गैर-कानूनी संगठन बताने वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए सात दिन में माफी और पोस्ट हटाने की मांग की है। विवाद गुजरांवाला उपचुनाव के बाद बढ़ा, जहां पीएमएमएल ने नतीजों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद ने मंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने गुरुवार को पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी को 5 अरब पाकिस्तानी रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। बुखारी के खिलाफ यह कार्रवाई पीएमएमएल को आतंकवादी और गैर-कानूनी संगठन बताने वाले उनके बयानों पर की गई। पीएमएमएल को अक्सर हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) का राजनीतिक मोर्चा माना जाता है। 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत में सैन्य अभ्यास करेगी जापानी सेना: मिसाइलों से लेकर पनडुब्बी तकनीक तक सहयोग; 2+2 वार्ता में क्या तय हुआ?

बुखारी से आरोप वापस लेने की मांग
पार्टी अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु की ओर से भेजे गए नोटिस में बुखारी से आरोप वापस लेने, सार्वजनिक माफी मांगने और सोशल मीडिया से विवादित सामग्री हटाने को कहा गया है। इसके लिए उन्हें सात दिन का वक्त दिया गया है। पार्टी का आरोप है कि मंत्री ने सोशल मीडिया और टीवी पर उसे आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन और गैर-कानूनी पार्टी कहा था। पीएमएमएल का कहना है कि वह चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल है और 2022 से राजनीतिक व कल्याणकारी गतिविधियां कर रही है। साथ ही पीएमएमएल ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर तनाव कम करने की पहल: डेनमार्क की संसद ने अमेरिका के साथ समझौते को मंजूरी दी, क्या है पूरा मामला?

उपचुनाव के बाद बढ़ा विवाद
इससे पहले बीते हफ्ते मुख्यमंत्री मरियम नवाज को भी पीएमएमएल ने इसी तरह का नोटिस भेजा था। यह विवाद 8 नवंबर को एनए-77 गुजरांवाला उपचुनाव के बाद बढ़ा। चुनावों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के राशिद बशीर विर्क को 43,365 और पीएमएमएल के इब्राहिम गुज्जर को 30,218 वोट मिले। पीएमएमएल ने नतीजे खारिज कर 50 मतदान केंद्रों पर दोबारा गिनती की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें