फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर अमेरिका में प्रदर्शन, आसिम मुनीर को सुनाई खरी-खोटी

Wed, 06 Aug 2025 07:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में जारी अंतरकलह अब दुनिया भर में सामने आने लगी है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग लेकर प्रदर्शनकारी अलग-अलग देशों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने पार्टी के संस्थापक और पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन



 

पीटीआई समर्थक फराज अली खान ने कहा, 'सेना के बुद्धिजीवी क्या सोचते हैं? क्या उन्हें लगता है कि वे इस तरह से आगे बढ़ सकते हैं? किसी न किसी दिन इसे खत्म होना ही है, फिर आसिम मुनीर कहां जाएंगे? मैं उनसे पूछना चाहता हूँ कि 10, 15 या 20 साल बाद वे कहां जाएंगे। वे तो बस सबके साथ युद्ध छेड़ रहे हैं। ये बलूचिस्तान में जंग कर रहे हैं। ये पंजाब के लिए सबसे जंग कर रहे हैं। ये हिंदुस्तान से जंग कर रहे हैं। इनके 25 करोड़ लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है और ये जंग कर रहे हैं। हमें तो हिंदुस्तान से कोई समस्या नहीं है। हमारे साथ कई भारतीय काम कर रहे हैं। हमें आज तक कोई समस्या नहीं हुई। बस एक ही समस्या है- हमारी (पाकिस्तान की) सेना लगातार राजनीतिक मामलों में दखल दे रही है। यही सेना समस्या है। मुझे समझ आ गया है कि इस तरह से काम नहीं चलेगा। युद्ध लड़ते रहो। आसिम मुनीर को यह समझना होगा कि राजनीतिक प्रक्रिया चलती रहेगी। आप तो बस एक मोहरा हैं, सिंहासनों के खेल में। आपको देर-सवेर जाना ही होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें