फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट: डेनियल पर्ल की हत्या के आरोपी सईद शेख को लाहौर जेल भेजने की दी अनुमति

Sat, 27 Mar 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मुख्य आरोपी शेख के परिवार ने उसे लाहौर जेल शिफ्ट करने का किया अनुरोध 
  • पंजाब सरकार को कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का दिया निर्देश 
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के आरोपी अहमद उमर सईद शेख को लाहौर की कोट लखपत जेल भेजने की अनुमति दे दी है। जस्टिस उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश दिया।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल चौधरी फैसल हुसैन ने कोर्ट को बताया कि मुख्य आरोपी शेख का परिवार पंजाब में रहता है और परिवार ने उसे लाहौर जेल शिफ्ट करने का अनुरोध किया है।

इस पर जस्टिस बांदियाल ने पंजाब सरकार को कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में बरी हो जाने के बावजूद शेख व अन्य आरोपियों को हिरासत में रखने से कोर्ट संतुष्ट नहीं है। इस बीच, पंजाब के विधि अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि एक सप्ताह में शेख को लाहौर जेल में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें