फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब के तेल टर्मिनल पर हमला, हूथी विद्रोहियों पर शक

Sat, 27 Mar 2021 02:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रियाद

सार

  • यमन में रियाद की अगुआई वाले सैन्य दखल की छठी वर्षगांठ पर यह कार्रवाई आई सामने 
  • अरब देशों ने यमन में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ छेड़ी हुई जंग 
  • प्रोजेक्टाइल हमले के बाद लगी आग
विज्ञापन
सऊदी अरब झंडा - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया है कि देश के एक तेल टर्मिनल पर आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह आग एक प्रोजेक्टाइल हमले के बाद लगी है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि यमन में रियाद की अगुआई वाले सैन्य दखल की छठी वर्षगांठ पर यह कार्रवाई सामने आई है। हमले के पीछे कौन है फिलहाल यह पता नहीं चला है लेकिन यमन के हूथी विद्रोहियों पर आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

यमन में रियाद की अगुआई वाले सैन्य दखल की छठी वर्षगांठ पर यह कार्रवाई आई सामने 
अरब देशों ने यमन में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ छेड़ी हुई जंग 

सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि जीजान प्रांत में बृहस्पतिवार को देर रात यह हमला हुआ। यहां सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब देशों ने यमन में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है, लेकिन हाल में ही रियाद ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब द्वारा शांति बहाली को लेकर हुई बातचीत के बाद भी यह हमला हुआ है। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें