फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया

Wed, 16 Oct 2019 03:15 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए तलब किया। पाकिस्तान का दावा है कि इस कथित संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैजल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नेजापीर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की निंदा की।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों की बिना उकसावे की गोलीबारी में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


फैजल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सेना तोप से, भारी मोर्टार और स्वचालित हथियारों से रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है और मानवीय सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों का विरोधाभासी है।

फैजल ने भारतीय पक्ष से अनुरोध किया कि वह 2003 की संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करे, इनकी और संघर्षविराम की अन्य घटनाओं की जांच करे और भारतीय बलों को निर्देश दे कि वह संघर्ष विराम का सम्मान करें और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बना कर रखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें